{"_id":"61a3cccd594b1c0c833c809b","slug":"house-catches-fire-due-to-short-circuit-in-kasariyan-bilaspur-news-sml3917250120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग, 60 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग, 60 हजार का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाह तलाई (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा की कोसरियां पंचायत के गांव जयश्री में रविवार को एक घर में अचानक आग लग गई। आग की घटना में पीड़ित परिवार का करीब 60,000 का नुकसान होने का अनुमान है। कलोल के नायब तहसीलदार बालक राम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को 5000 फौरी राहत राशि दी है।
ग्राम पंचायत कोसरिया के गांव जयश्री देवी निवासी गायत्री देवी ने बताया कि रविवार शाम को करीब 4:00 बजे वह खेतों में काम कर रहीं थी। इसी दौरान उसने अपने घर से से धुआं निकलता हुआ देखा। घर के समीप पहुंची तो देखा कि कमरे के अंदर आग लगी हुई है। उसने सहायता के लिए आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन उसका करीब 60,000 का सामान राख हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद उप तहसील कलोल के नायब तहसीलदार बालक राम व पटवारी मनोज कुमार शर्मा ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को 5000 की आर्थिक मदद दी। नायब तहसीलदार ने पटवारी मनोज मनोज कुमार को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। फौरी तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस थाना तलाई से एक पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नायब तहसीलदार बालक राम ने घटना की पुष्टि की है।