{"_id":"62867c942bfb1f03df7dedc9","slug":"hospital-lift-damaged-disabled-and-patient-forced-to-climb-four-floors-bilaspur-news-sml409385774","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में लिफ्टें खराब, दिव्यांग और मरीज चार मंजिलें चढ़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में लिफ्टें खराब, दिव्यांग और मरीज चार मंजिलें चढ़ने को मजबूर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में लैब भवन में सीढ़ियां चढ़ता दिव्यांग।संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की ओपीडी और लैब भवन में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट लंबे समय से खराब पड़ी है।
अस्पताल प्रबंधन इस लिफ्ट को ठीक करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इस कारण मरीज और दिव्यांग तीन से चार मंजिल चढ़कर लैब और ओपीडी कक्ष में पहुंच रहे हैं। वहीं, लाखों की लागत से स्थापित लिफ्ट का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। व्यवस्था को देखकर कहा जा सकता है कि बीमार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगाई लिफ्ट खुद बीमार होकर बोझ बन गई है।
लिफ्ट खराब होने के कारण लैब भवन की ऊपरी मंजिलों तक मरीजों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। हालात उस समय बहुत खराब हो जाते हैं जब किसी गंभीर मरीज या दिव्यांग मरीज को लैब भवन में टेस्ट करवाने के लिए ऊपरी मंजिलों पहुंचाना हो। लैब भवन की धरातल मंजिल पर फीस काउंटर है। दूसरी मंजिल में सामान्य टेस्ट किए जाते हैं। तीसरी मंजिल पर एसआर लैब है, जबकि चौथी मंजिल पर टीबी लैब है। वहीं, ओपीडी भवन में लिफ्ट बंद होने से यहां मरीजों को दूसरी और तीसरी मंजिल पर मौजूद विभिन्न ओपीडी कक्षों में सीढ़ियों से ही आना-जाना पड़ रहा है।
इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि खराब लिफ्ट के संबंध में आला अधिकारियों को बता दिया गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि खराब पड़ी लिफ्ट को जल्द ठीक करवाया जा सके।