{"_id":"6a5f5646fe421a5109028ba0","slug":"honoured-panchayat-members-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164074-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बंदला के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बंदला के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान
विज्ञापन
पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बंदला के नवनिर्वाचित प्रधान और जनप्रतिनिधियों का सोमवार को सम्मान समारोह हुआ। पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर और पूर्व वार्ड सदस्य गीता राम ने नवगठित पंचायत टीम का सम्मान कर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की प्रधान चंचला देवी, उप प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। पंचायत के विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान तथा ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि पंचायत का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया। वहीं पूर्व वार्ड सदस्य गीता राम ने भी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अपने अनुभव साझा किए और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधान चंचला देवी ने सम्मान के लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।