फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hollywood musician in bandla

बॉलीवुड के संगीतकार विशाल ददलानी पैराग्लाइडिंग कोर्स के लिए पहुंचे बंदला

Tue, 28 Sep 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hollywood musician in bandla
बिलासपुर के बंदला में पैरागलाइडिंग कैंप के लिए पहुंचे संगीतकार विशाल ददलानी हसीन वादियों का लुत - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और इंडियन आइडल के जज विशाल ददलानी बिलासपुर के बंदला में पैराग्लाइडिंग का एसआईवी कोर्स करने के लिए पहुंचे हैं। विशाल ददलानी फ्लाई टैंपल पायलट पैराग्लाइडिंग स्कूल पुणे के शिष्य हैं। यह स्कूल बिलासपुर के बंदला में पांच दिन के कोर्स के लिए इंस्ट्रक्टर अभिजीत मलिक की अगुवाई में आया है।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग के एसआईवी कोर्स का शुभारंभ बंदला पंचायत प्रधान सतीश कुमार ने किया। मुख्य कोच अभिजीत मलिक, अजय शर्मा और अंकुश ठाकुर, संगीतकार विशाल ददलानी समेत 20 प्रशिक्षु इसमें भाग ले रहे हैं। सतीश कुमार ने कहा कि विधायक सुभाष ठाकुर के प्रयास से ही आज बंदला पर्यटक स्थल के रूप में उभर रहा है। विधायक ने टैक ऑफ साइट को सड़क सुविधा से जोड़ा, जिससे यहां आने वाले पैराग्लाइडरों को पैदल चलने से निजात मिली। हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्य विशाल जस्सल ने कहा कि साहसिक खेलों के माध्यम से बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विधायक द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं संगीतकार विशाल ददलानी भी प्रशिक्षण शिविर का लुत्फ उठा रहे हैं। वो सोमवार देर रात बंदला पहुंचे और मंगलवार सुबह उन्होंने अपने ऑफिशियल पेज से बंदला धार से अपने कुछ फोटो शेयर किए। उनके प्रशिक्षक अभिजीत मलिक ने बताया कि विशाल ददलानी अपना पूरा ध्यान इस शिविर पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed