फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Historical heritage should be developed from tourism point of view

Bilaspur News: ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन की दृष्टि से किया जाए विकसित

Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Historical heritage should be developed from tourism point of view
बिलासपुर। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है। पर्यटन से प्रदेश में लोगों को रोजगार मिलता है। इसलिए प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में हरसंभव प्रयास करती है। जिले में लोगों को उम्मीद है कि ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन से जोड़ने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करेगी।प्रदेश सरकार की ओर से बिलासपुर में पर्यटन के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। लुहणू घाट में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को मंजूरी और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बंदला पैराग्लाइडिंग साइट को अधिसूचित किया गया है। लाखों की संख्या में पर्यटक हर साल बिलासपुर से होते हुए ऊपरी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। लोगों का कहना है कि बिलासपुर में बड़े स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाए तो यहां से गुजरने वाले पर्यटक यहां पर रुकेंगे। इससे जिले में लोगों रोजगार और प्रशासन को भी लाभ मिलेगा। बजट में इसके लिए विशेष योजना हो सकती है। इसके अलावा जिले में ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर लोगों को रोजगार मिल सकता है। लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में सरकार इसके लिए विशेष कदम उठाएगी। लंबे समय से घुमारवीं स्थित त्यून सरयूण ऐतिहासिक किलों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं। इन किलों के विकसित होने से पर्यटक यहां पहुंचेंगे और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कोट

जिले में पर्यटन युवाओं के लिए बेहतर रोजगार का साधन बन सकता है। इसलिए बजट में इस बात काे ध्यान में रखते हुए जिले के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना चाहिए। इससे जहां पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा वहीं आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास की भी जानकारी होगी। बिलासपुर में पर्यटन की अनेकों संभावनाएं हैं। इसे लेकर बजट में विशेष प्रावधान आवश्यक है।
विज्ञापन


देवेंद्र ठाकुर, बरमाणा

कोट
गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को शुरू करने के लिए प्रशासन ने बेहतर प्रयास किए हैं। इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। पूरे जिले में इसी तरह से अलग-अलग गतिविधियां शुरू की जानी चाहिए। मनाली की तरफ जाने वाले अधिकतर पर्यटक बिलासपुर से गुजरते हैं। पर्यटकों को जिले में आकर्षित करने के लिए नई योजनाओं की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगन अग्निहोत्री, ऋषिकेश

कोट

जिले में वाटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू हुई हैं। युवाओं को इसमें अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार को चाहिए कि स्थानीय युवाओं को इसमें रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाए। भविष्य में वाटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग बिलासपुर की पहचान बनेंगे। इसलिए सरकार को इसमें और नई योजनाएं चलानी चाहिए।


प्रेम लाल चौधरी, ऋषिकेश

कोट

जिले में छोटे-छोटे धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना चाहिए। इससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। झंडूता क्षेत्र की बरनोट की पहाड़ी को सरकार पर्यटन स्थल की दृष्टि से विकसित करे तो यहां पर युवाओं को यहां रोजगार प्राप्त होगा। बड़े स्थानों पर तो पहले से ही सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। बजट से उम्मीद है कि छोटे स्थानों पर भी पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

साहिल शर्मा, झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed