फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hindi is our pride as it binds the whole world together: Dr. Dhruv

पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरो कर रखने वाली भाषा हिंदी हमारी शान : डॉ. ध्रुव

Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hindi is our pride as it binds the whole world together: Dr. Dhruv
जुखाला कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्र
निबंध लेखन में शालू, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान रही प्रथम
विज्ञापन

जुखाला महाविद्यालय में हिंदी दिवस का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर भाषण, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा भी कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में पलछिन ठाकुर ने पहला, प्रिया ने दूसरा और रिया, शबनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शालू देवी पहले, अंकिता देवी दूसरे और अनुषा व शिवानी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान पहले, मोनिका कुमारी दूसरे और नीलाक्षी भवानी, समीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि ने कहा कि पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरो कर रखने वाली हम सब की भाषा हिंदी हमारी शान है, हमारा गौरव है, यह जन-जन की आशा और आकांक्षाओं का मूर्त रूप है व हमारी पहचान है। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश ठाकुर ने कहा कि हिंदी भाषा संस्कृति, संस्कार और मूल्यों की संवाहक है। उन्होंने कहा कि आइए हम हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कृत संकल्प होकर एक स्वर से कहें कि हिंदी हमारे माथे की बिंदी है। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed