{"_id":"68c96301c03a6293040c2e61","slug":"hindi-is-not-just-a-language-but-also-an-expression-of-emotions-prof-archana-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144458-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति भी है : प्रो. अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति भी है : प्रो. अर्चना
Tue, 16 Sep 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्र
निबंध लेखन में रेशम, कविता पाठ में भावना ने हासिल किया पहला स्थान
झंडूता महाविद्यालय में हिंदी दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी दिवस मनाया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
हिंदी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. अर्चना शर्मा ने कहा कि हिंदी आज सरकारी कामकाज की भाषा बन चुकी है। हिंदी में कृत्रिम बौद्धिकता ने अपना एक विशेष स्थान बना लिया है। आज कई साइट के माध्यम से हमें हिंदी के शब्दों के चयन को संभव बना दिया गया है। हिंदी सिर्फ भाषा का ही माध्यम नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति भी है। कृत्रिम बौद्धिकता ने हिंदी को जहां एक और सुविधा प्रदान की है वहीं पर इसकी कुछ खामियां भी हैं। इस अवसर पर हिंदी विषय के ऊपर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेशम पहले, अपर्णा दूसरे और वंशिका शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ में भावना पहले, हिमांशु दूसरे और हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में भावना पहले, सुनैना दूसरे और साक्षी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में अनु पहले, तन्वी दूसरे और पायल, पलक तीसरे स्थान पर रहीं। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राजेंद्र कुमार, प्रो. नितेश, प्रो. रंजू, प्रो. कमलेश कुमारी, प्रो. दीपक, प्रो. सपना, प्रो. प्रतीक, प्रो. रेखा और प्रो. अमित ने निभाई। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व को समझाया और साथ ही अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। इस अवसर कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।