फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hindi fortnight on 3rd, there will be competitions of speech, essay, quiz

Bilaspur News: हिंदी पखवाड़ा 3 को, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी की होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 17 Aug 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hindi fortnight on 3rd, there will be competitions of speech, essay, quiz
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन

विजेता और उपविजेताओं को जिला स्तर पर ही दिए जाएंगे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में 3 सितंबर को हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी भाषण, हिंदी निबंध लेखन और हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ना है। प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए एक प्रतिभागी का नाम, पता, विद्यालय का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और बैंक पासबुक की छायाप्रति 25 अगस्त तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल या स्वयं कार्यालय में शाम 5 बजे तक जमा करवानी होगी। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विजेताओं और उपविजेताओं को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। हिंदी भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘स्वाधीनता संग्राम में हिंदी की भूमिका’ होगा। हिंदी निबंध का विषय ‘राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा का योगदान’ रहेगा। निबंध की समय सीमा एक घंटा और शब्द सीमा 250–500 शब्द होगी। हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हिंदी साहित्य और हिंदी व्याकरण पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतियोगिताएं 50 अंकों की होंगी। भाषण प्रतियोगिता के लिए 3 से 5 मिनट का समय निर्धारित है। प्रतिभागियों को केवल मौखिक भाषण की अनुमति होगी। लिखित सामग्री पढ़ने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जाएगा। समय सीमा का पालन अनिवार्य होगा और निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed