फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Various Punjab-based organizations stage sit-in raise slogans against CM Sukhu

हिमाचल प्रदेश: एंट्री टैक्स के खिलाफ हिमाचल की सीमाओं पर पर प्रदर्शन, घंटों तक ट्रैफिक जाम

Wed, 01 Apr 2026 02:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Apr 2026 02:18 PM IST
सार

प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार सुबह से गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Himachal Various Punjab-based organizations stage sit-in raise slogans against CM Sukhu
गरामोड़ बैरियर पर पंजाब के विभिन्न संगठनों का धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एंट्री टैक्स बढ़ाने के खिलाफ हिमाचल की दूसरे राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर विभिन्न संगठनों ने ट्रैफिक जाम किया। घंटों तक यातायात जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के कारण बुधवार को रूपनगर-नालागढ़, भरतगढ़-दभोटा, बद्दी, पंजेहरा और बघेरी के साथ गरामोड़ सड़क पर जाम रहा। प्रदर्शनकारियों ने इन स्थानों पर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया। केवल एबुलेंस और अन्य आपातकाल सेवा में लगे वाहन ही छोड़े गए। बद्दी को छोड़कर अन्य जगह दोपहर 1:30 बजे दस दिन का अल्टीमेटम देकर जाम को हटाया गया। 10 दिन के हिमाचल के किसी एक मंत्री के साथ बैठक होगी और प्रदर्शनकारी अपनी मांग रखेंगे। अगर प्रदेश सरकार पंजाब के लोगों की मांग को नहीं मानेगी तो हिमाचल के वाहनों पर भी पंजाब में भारी भरकम टैक्स लगने की पंजाब सरकार से मांग की जाएगी।

विज्ञापन





रूपनगर-नालागढ़ मार्ग पर ढेरोंवाल के टोल बैरियर के समीप रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा, भारतीय किसान यूनियन के करणबीर सिंह संधू, मुख्तयार सिंह, अवतार सिंह, प्रगट सिंह, निर्मल सिंह, सरबजीत सिंह, बहादुर सिंह, सरपंच लड्डा के अलावा किरती किसान यूनियन, आजाद टैक्सी यूनियन, शेरे पंजाब यूनियन के पदाधाकारियों ने सुबह 8:30 बजे जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर बीच सड़क में खड़े कर जाम लगाया। सुबह 11:00 बजे रूपनगर के विधायक दिनेश चड्ढा भी प्रदर्शनकारियों के साथ बैठे। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए टैक्स नहीं लगता। देश में घूमने फिरने की स्वतंत्रता है। इस टैक्स को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। उनकी मांग इसे घटाने और बढ़ाने की नहीं है। एंट्री टैक्स बंद नहीं किया तो हिमाचल की गाड़ियों पर पंजाब में टैक्स लगेगा।

विज्ञापन

भरतगढ़ से दभोटा, पंजेहरा और मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित बघेरी स्थित गरामोड़ टोल प्लाजा पर दोपहर 1:30 बजे तक जाम लगा रहा। पंजाब मोर्चा के संयोजक गौरव राणा ने कहा कि पंजाब के साथ लगते सभी 33 स्थानों पर जाम लगाया गया। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को दस दिन के अल्टीमेटम दिया है। अगर टैक्स माफ नहीं किया गया तो वह भी पंजाब सरकार से हिमाचल की गाड़ियों पर टैक्स लगाने की मांग करेंगे। इससे पहले नालागढ़ के एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया और डीएसपी भीष्म ठाकुर जाम हटने के लिए सुबह 11:00 बजे तक ढेरोंवाल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। बाद में पंजाब मोर्चा के आह्वान पर उन्होंने दोपहर बाद जाम को हटा दिया।

बद्दी में हिमाचल-हरियाणा को जोड़ने वाले पुल पर विभिन्न फोर व्हीलर संगठनों ने सुबह 8:00 बजे जाम लगा दिया। दून टेंपो यूनियन, हिमालय पिकअप, टाटा एस, 407 टेंपो संचालकों ने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की। बद्दी व बरोटीवाला से हरियाणा को जाने वाले संपर्क मार्गों से छोटे वाहन तो जा रहे थे लेकिन बड़े वाहन नहीं जा पाए। बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीएनआईए) के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया ने बताया कि जाम से कई उद्योगों में कच्चा माल नहीं पहुंचा। इससे वे नहीं चल पाए। जाम में फंसने से कामगार उद्योगों में नहीं पहुंच पाए। जाम में भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

गरामोड़ बैरियर पर पांच घंटे ठप रहा ट्रैफिक
 प्रवेश शुल्क खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने गरामोड़ बैरियर पर बुधवार को पंजाब के विभिन्न संगठनों की ओर से चक्का जाम किया गया। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन करीब पांच घंटे तक चला, जिससे राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालात यह रहे कि टनल नंबर-1 तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 1 बजे यातायात बहाल हुआ।

मैहतपुर बॉर्डर पर भी किया प्रदर्शन
ऊना। मैहतपुर बॉर्डर पर पंजाब-हिमाचल के लोगों ने तीन घंटे तक हाईवे पर धरना-प्रदर्शन किया। एंट्री टैक्स बढ़ाने पर लोगों में गुस्सा दिखा। वहीं सुक्खू सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इलाका बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान अधिवक्ता परमजीत सिंह पम्मा तथा रमन शर्मा सहित स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी समेत अनेक लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन टोल नाकों को बंद नहीं किया तो आने वाले समय में हिमाचल के मंत्रियों का स्वागत पंजाब में काले झंडों से किया जाएगा। टोल नाके पर 100 रुपये की पर्ची कटी। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए मैहतपुर का टोल प्लाजा फ्री हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed