{"_id":"698348534de124df620c2e92","slug":"himachal-team-was-awarded-rs-10000-after-reaching-the-semi-finals-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153419-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेमीफाइनल में पहुंचते ही हिमाचल टीम को दस हजार रुपये का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेमीफाइनल में पहुंचते ही हिमाचल टीम को दस हजार रुपये का सम्मान
Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में हिमाचल की टीम को चेक सौंपते निजी बस यूनियन के प्रधान। संवाद
निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने टीम को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में चल रही 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल प्रदेश की टीम को बिलासपुर निजी बस ऑपरेटर यूनियन की ओर से दस हजार रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप प्रदान की गई। यूनियन के प्रधान अनिल मिंटू ने टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करते ही यह राशि टीम की कोच स्नेहलता को सौंपकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर अनिल मिंटू ने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने जिस जज्बे, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मैदान में खेल दिखाया है, वह सराहना के योग्य है। खिलाड़ियों के खेल को देखकर यूनियन ने यह निर्णय लिया कि यह टीम इस सम्मान की पूरी हकदार है। उन्होंने टीम को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि घुमारवीं में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल का रोमांच चरम पर है। मेजबान हिमाचल टीम को देखने और समर्थन देने के लिए हर मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और मजबूत कर रहा है। बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने बिहार की टीम के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन किया। हिमाचल की टीम ने शानदार आक्रमण और सुदृढ़ रक्षा के दम पर बिहार को 24-8 के बड़े अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।