{"_id":"6968eed609fbea0d530988fb","slug":"himachal-strikers-thrash-health-warriors-by-163-runs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152215-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर्स को 163 रन से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल स्ट्राइकर ने हेल्थ वॉरियर्स को 163 रन से रौंदा
Thu, 15 Jan 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
कप्तान लवजीत की तूफानी 86 रन की पारी से एकतरफा मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औहर खेल मैदान में आयोजित मदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेल्थ वॉरियर्स को 163 रन के भारी अंतर से पराजित कर दिया। इस जीत के हीरो कप्तान लवजीत रहे, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 86 रन की शानदार पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल स्ट्राइकर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर विशाल 268 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान लवजीत ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनके अलावा संदीप ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कमलप्रीत ने 41 रन का योगदान दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेल्थ वॉरियर्स की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 108 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में हिमाचल स्ट्राइकर के साहिल और शिवचरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। मैच में हर विभाग में हिमाचल स्ट्राइकर का दबदबा देखने को मिला। इस शानदार जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश कर दी है।