फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh Handball Association's annual meeting and elections will be held on July 20

Bilaspur News: 20 जुलाई को होंगे हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ की वार्षिक बैठक और चुनाव

Mon, 14 Jul 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Handball Association's annual meeting and elections will be held on July 20
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके खिलाड़ियों वाले संघ की नई कार्यकारिणी का होगा गठन
विज्ञापन

राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिए 50, महिलाओं के लिए 25 फीसदी पद आरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय हैंडबाल संघ तथा राज्य युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से मान्यता प्राप्त हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ की वार्षिक आम बैठक एवं चुनाव आगामी 20 जुलाई को सुंदरनगर में होंगे। संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रदेश हैंडबाल संघ वर्ष 1978 से सक्रिय रूप से कार्यरत है, अब तक प्रदेश में 10 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुका है।

नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि प्रदेश संघ द्वारा चयनित टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ से प्रदेश के 10 जिला संघ एफिलिएटेड हैं, जो हिमाचल प्रदेश सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-2006 के तहत पंजीकृत हैं। सभी को अपने-अपने जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से मान्यता प्राप्त है। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मंडी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता करणवीर को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया और राज्य खेल विभाग के पर्यवेक्षक भी चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित रहेंगे। चुनाव में प्रत्येक जिला संघ से दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। इन्हीं में से प्रदेश हैंडबाल संघ की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। राज्य कार्यकारिणी में 50 फीसदी पद उन सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे जिन्होंने कम से कम राज्य स्तर पर हैंडबाल खेला है, जबकि 25 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इससे संगठन में खेल भावना और लैंगिक समानता दोनों को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि हैंडबाल को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने में संघ की भूमिका उल्लेखनीय रही है। आगामी चुनाव के बाद संघ की नई टीम इस दिशा में और सशक्त प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed