फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Police Constable Kuldeep Singh Passes Away Due to Cardiac Arrest Guard of Honour Accorded at Funeral

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Mon, 11 May 2026 02:59 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 11 May 2026 02:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का रविवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। रविवार शाम को चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास घुमारवीं लाया गया। सोमवार को घुमारवीं के मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Police Constable Kuldeep Singh Passes Away Due to Cardiac Arrest Guard of Honour Accorded at Funeral
कांस्टेबल कुलदीप सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का रविवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे घुमारवीं क्षेत्र सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। कुलदीप सिंह यातायात शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह रविवार सुबह अपने एक नजदीकी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बारात के साथ बंजार गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचने पर उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ। परिजन और साथ मौजूद लोगों की ओर से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार तथा क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। रविवार शाम को चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास घुमारवीं लाया गया। सोमवार को घुमारवीं के मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन




इस दौरान जिला पुलिस की ओर से दिवंगत कांस्टेबल कुलदीप सिंह को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, महेंद्र धर्माणी, उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं विशाल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता चरणजीत सिंह, जिला पुलिस बिलासपुर के जवानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला पुलिस विभाग की ओर से विशाल वर्मा की ओर से मृतक की पत्नी को 35 हजार रुपये की फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई। कुलदीप सिंह अपने पीछे माता-पिता, धर्मपत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed