{"_id":"5de005878ebc3e5477446375","slug":"helth-bilaspur-news-sml31581811","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं सिविल अस्पताल 100 बैड में स्तरोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं सिविल अस्पताल 100 बैड में स्तरोन्नत
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल का उद्घाटन करते स्वाथ्य मंत्री विपिन सिंह परमार।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने घुमारवीं में नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं का 50 बिस्तर से 100 बिस्तर का स्तरोन्नत कर शुभारंभ किया। विपिन सिंह परमार ने विधायक राजेंद्र गर्ग की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने चोखणा धार में पीएचसी की सौगात दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर शुमार है। प्रदेश के अस्पतालों में 800 चिकित्सक लगाए गए हैं। अस्पतालों में चल रहे चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश देश के टॉप राज्यों में शुमार है। दधोल उपकेंद्र में 10 बैड तथा एक चिकित्सक देने का आश्वासन दिया। मुंडखर में नवनिर्मित भवन की चार दीवारी के लिए पांच लाख रुपये तथा हेल्थ
वेल्नैस सेंटर देने का ऐलान किया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी में दो चिकित्सकों के पद बढ़ाने की स्वीकृति दी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार गुरुवार को घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर थे।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटनों व घोषणाओं की झड़ी लगाई। स्वास्थ्य मंत्री ने भराड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी भवन का उद्घाटन और 30 से 50 बिस्तर का स्तरोन्नत का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल तथा मुंडखर में स्वास्थ्य उपकेंद्र मुंडखर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
इनसेट
मुख्यमंत्री ने दी घुमारवीं को कई सौगातें : गर्ग
विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईपीडी ब्लॉक का भूमि पूजन किया जाएगा जिससे घुमारवीं सहित आसपास के लोगों को शीघ्र इसकी सौगात मिलेगी। गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में दो सालों में ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के लिए कई सौगातें दी है। घुमारवीं अस्पताल को स्तरोन्नत कर 50 से 100 बिस्तरों तथा सीएचसी भराड़ी को 30 से 50 बिस्तरों कर लोगों को राहत दी है।
-------
प्रदेश में दो वर्षों में 800 मेडिकल अधिकारियों की नियुक्ति की : स्वास्थ्य मंत्री
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 2 वर्षों में 800 मेडिकल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं 264 नर्सों की बैच वाइज भर्ती की गई है। जबकि रेडियोग्रॉफर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद भरे जा रहें है। जिला बिलासपुर में 120 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं तथा घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 35 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चरणबद्ध तरीके से वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा।