फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heavy rain increased troubles, tree fell on car, one road closed

Bilaspur News: भारी बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, कार पर गिरा पेड़, एक सड़क बंद

Sun, 29 Jun 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain increased troubles, tree fell on car, one road closed
बिलासपुर शहर में सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा पेड़ और मलबा। संवाद
खड्डे-नाले उफान पर, पेयजल योजनाएं भी प्रभावित
विज्ञापन

सड़कों पर मिट्टी-पत्थर और जलभराव होने से हो रही परेशानी
शनिवार रात को दर्ज की गई 42 मिलीमीटर बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं/झंडूता। जिले में बरसात शुरू होते ही दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार रात भर हुई बारिश से कई जगह भूस्खलन हुए और पेड़ गिर गए। बिलासपुर शहर में कोर्ट रोड किनारे एक खड़ी कार पर मलबे सहित एक पेड़ गिर गया। झंडूता उपमंडल की थुराण-समलेटा सड़क भी भूस्खलन होने से बंद हो गई। भारी बारिश के बाद जकातखाना में बन रही रेल लाइन की टनल के बाहर भी भारी मात्रा में जलभराव हो गया। बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे जल शक्ति विभाग की कई पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी हो सकती है। वहीं, भारी बारिश होने से रविवार सुबह सड़कों पर मिट्टी-पत्थर और जलभराव देखा गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। खासकर दो पहिया वाहन सवारों को सफर करना मुश्किल हो गया। बारिश होने से किसान और बागवान खुश हैं। फलों के साथ मक्की और सब्जियों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी।

शनिवार रात करीब नौ बजे से लेकर रविवार सुबह नौ बजे तक बारिश होती रही। रविवार को दिन में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बीबीएमबी के अनुसार शनिवार रात से रविवार सुबह 8 बजे तक 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, 2024 जून में 66.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जबकि इस साल जून में अब तक कुल 172 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिला प्रशासन ने भी लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है। लोक निर्माण विभाग झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की थुराण-समलेटा सड़क पर भूस्खलन का मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। अन्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सामान्य तौर पर बहाल है। कहीं से भी नुकसान होने की खबर नहीं है। उधर, जल शक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। विभाग के कर्मचारी मौके पर नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं। उसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि पानी को उबालकर पीएं।

बिलासपुर शहर में सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा पेड़ और मलबा। संवाद

बिलासपुर शहर में सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा पेड़ और मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed