फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hearing the story of Shiva Mahapurana is the salvation

Bilaspur News: शिव महापुराण कथा श्रवण से होता है उद्धार

Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hearing the story of Shiva Mahapurana is the salvation
त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में आयोजित शिव महापुराण कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में चल रही शिव महापुराण कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। कथावाचक वेदाचार्य राधा रमन शास्त्री ने कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण करने से सभी जीवों का उद्धार हो जाता है। भगवान शिव के चरणों में प्रीति रखने वाला समस्त पापों से मोक्ष पा लेता है।


त्रिमूर्ति मंदिर बरठीं में कमेटी की ओर से करवाई जा रही शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ की शरण में जाने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। शिवपुराण की कथा सुनने व सुनाने वाले दोनों का ही महापुराण कथा समस्त पापों का शमन करती है। शिव महापुराण भगवान का ही स्वरूप है जिसके पठन पाठन व श्रवण से मनुष्य सभी पापों से छूटकर शिवलोक को प्राप्त करता है। कथा में राधा रमन ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिग के प्राकट्य, रूद्र संहिता के सती खंड की कथा में शिव सती विवाह, दक्ष यज्ञ आदि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कथा के अंत में भगवान शिव की और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि को शिव का विशेष प्रसंग सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed