फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health Secretary M Sudha visited Mata Nayana

Bilaspur News: स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने किए माता नयना के दर्शन

Mon, 27 Jan 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health Secretary M Sudha visited Mata Nayana
-बोली, दो माह में पूरा होगा 50 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का कार्य
विज्ञापन

-दर्शनों के बाद किया बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। राज्य स्वास्थ्य विभाग की सचिव एम सुधा ने माता श्री नयना देवी जी के मंदिर में दर्शन कर अपने और अपने परिवार के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पुजारियों ने उन्हें माता की चुनरी और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

एम सुधा ने बताया कि नयना देवी में बन रहे 50 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल का कार्य जोरों पर है और इसे आगामी दो महीने में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न केवल नयना देवी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। इस अस्पताल की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने रखी थी। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। दर्शन के बाद स्वास्थ्य सचिव ने नयना देवी में बस स्टैंड के पास बन रहे सिविल अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की प्रगति की समीक्षा की और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने समीपवर्ती स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्टाफ की कमी को जल्द दूर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed