{"_id":"666d83ba018c8c509a0037c7","slug":"health-of-trainee-teachers-checked-in-shiva-bed-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-118872-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा बीएड कॉलेज में जांचा प्रशिक्षु अध्यापकों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा बीएड कॉलेज में जांचा प्रशिक्षु अध्यापकों का स्वास्थ्य
विज्ञापन
- कॉलेज में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं स्थित शिवा बीएड कॉलेज में शिवा बीएड कॉलेज और शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएड के प्रशिक्षु अध्यापकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।
शिविर का शुभारंभ शिवा ग्रुप की कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने किया। इसके बाद शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हर्षा एनएम की अगुवाई में चिकित्सकों ने प्रशिक्षुओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिवा शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. भगत राम शर्मा की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने मेडिकल टीम का उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से शिविर में डॉ. मनीष राजपूत, डॉ. देविका, डॉ. वी बलिंदू कृष्णन, डॉ. अभिलाष, डॉ. अदिति शर्मा और डॉ. प्रतिभा ने सेवाएं दी।