{"_id":"6a5681dc2d1a654e550efbef","slug":"health-of-sanitation-workers-and-street-vendors-checked-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163635-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सफाई कर्मचारियों और पथ विक्रेताओं का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सफाई कर्मचारियों और पथ विक्रेताओं का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
नगर परिषद ने सारथी मोबाइल सेवा के सहयोग से लगाया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर ने सारथी मोबाइल सेवा के सहयोग से सफाई कर्मचारियों और पथ विक्रेताओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग और स्वानिधि से समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कुल 69 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन कचरे और विभिन्न हानिकारक पदार्थों के संपर्क में रहते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें हेलमेट, सुरक्षा वर्दी, दस्ताने, सुरक्षा जूते और श्वसन यंत्र शामिल हैं। शिविर में सारथी मोबाइल सेवा के डॉ. सुमित्रा शर्मा, फार्मासिस्ट सपना कुमारी और तकनीशियन जोगिंद्र सिंह ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की।
जिला प्रबंधक यूएलएम वंदना लखनपाल ने स्वानिधि से समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों को आठ प्रमुख सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बायोमेट्रिक सुविधा जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पथ विक्रेताओं और सफाई कर्मचारियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी वासुदेव शर्मा, सुनीता कुमारी, मुनीष कुमार, अजय कुमार, मोहित कुमार, मीना कुमारी, मनोज कुमार और ममता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।