फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health news bls health news bls

Bilaspur News: व्हीलचेयर की टूटी टांग, मरहम पट्टी कर उठा रही मरीजों का भार

Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news bls health news bls
जिला अस्पताल में व्हीलचेयर को रस्सियों से बांधकर चलाया जा रहा काम
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को हो रही परेशानियां
अस्पताल में मरीजों का बोझ ढोने वाली व्हीलचेयर खुद अपाहिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल में मरीजों का बोझ ढोने वाली व्हीलचेयर खुद अपाहिज है। व्हीलचेयर को रस्सियों से बांधकर काम चलाया जा रहा है। इसके फुट रेस्ट भी टूटे हुए हैं, जिससे मरीजों और परिजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

व्हीलचेयरों का उपयोग मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने के लिए किया जाता है। आपात स्थिति में मरीजों को जांच के लिए या अन्य स्थानों पर ले जाने के लिए भी इनका इस्तेमाल होता है। ऐसे में व्हीलचेयर की खराब हालत मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जिला परिषद सदस्य और स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की बदहाल स्थिति और सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। गौरव शर्मा ने कहा कि अस्पताल के मुख्य ऑपरेशन थियेटर के बाहर दीवारों का पेंट उखड़ा हुआ है, जो अस्पताल के प्रमुख हिस्से की अनदेखी को दर्शा रहा है। इसके अलावा अस्पताल के कई हिस्सों में अव्यवस्था फैली हुई है। गौरव शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे पर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की गई है। प्रबंधन का कहना है कि दीवारों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट भेजा गया है। हालांकि, अभी तक कोई अप्रूवल नहीं मिला है, जिसके कारण काम आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed