फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health news bls

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के लिए बनेगा एसी वाला शेड

Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news bls
विधायक जमवाल ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

माइनिंग फंड से एक साल में अस्पताल को मिले डेढ़ करोड़
अस्पताल को जल्द मिलेगा दूसरा बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मरीजों और तीमारदारों को जल्द बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों को बैठने के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा। शेड में एयर कंडीशनर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

शेड के निर्माण के अलावा अस्पताल में अन्य विकास कार्यों के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने, मरीजों और तीमारदारों की समस्याएं जानने तथा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए विधायक त्रिलोक जमवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से जुड़ी समस्याओं, प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान माइनिंग फंड से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। इस राशि से अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं और विभिन्न कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और जरूरत के अनुसार आगे भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। त्रिलोक जमवाल ने बताया कि रक्त सहित विभिन्न परीक्षणों के लिए अस्पताल में करीब 20 लाख रुपये से एक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर पहले ही उपलब्ध करवाया जा चुका है। अब ऐसी ही एक और मशीन जल्द अस्पताल को उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ने अस्पताल को करीब 8 लाख से डेड बॉडी वैन उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। विधायक ने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में लगातार सुधार लाने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से विभिन्न कार्यों के लिए करीब 50 लाख रुपये का एस्टीमेट विधायक को सौंपा गया। त्रिलोक जमवाल ने आश्वस्त किया कि इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed