फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health news bilaspur

Bilaspur News: आपातकालीन में नहीं जांच की सुविधा, निजी लैबों के सहारे जिंदगी

Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
health news bilaspur
घुमारवीं अस्पताल में ईसीजी सुविधा बंद होने से मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

शाम 4 बजे के बाद बंद हो जाती है ईसीजी जांच, डॉक्टर मौजूद पर जांच के साधन नहीं
रविवार रात महिला मरीज की बिगड़ी हालत, डेढ़ घंटे तक चलती रही मशक्कत

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अस्पताल प्रशासन जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करता है, वहीं हकीकत में मरीजों को गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है, जब शाम 4 बजे के बाद अस्पताल में ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधा नहीं मिलती। आपातकालीन हालत में पहुंचे मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ता है। यदि निजी लैब भी बंद हो, तो मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। रविवार रात ऐसी ही एक घटना में महिला मरीज की हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में ईसीजी की सुविधा न होने के कारण तीमारदारों को अस्पताल के बाहर स्थित निजी लैब के मालिक को ढूंढने के लिए भेजा गया। घर का पता लगाने और ईसीजी करवाने में करीब डेढ़ घंटा बीत गया। इस दौरान मरीज की जान सांसत में पड़ी रही। अस्पताल में डॉक्टर आपातकालीन स्थिति में तैनात रहते हैं, लेकिन मरीज की स्थिति आंकने के लिए आवश्यक जांच सुविधाएं नहीं मिलतीं। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना मजबूरी बन जाता है। कई बार देरी के चलते मरीज की हालत और बिगड़ जाती है। घुमारवीं जैसे बड़े शहर में ईसीजी की सुविधा केवल एक ही निजी लैब में उपलब्ध है। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े करती है। अस्पताल में हमेशा औसतन 15 से 20 मरीज भर्ती रहते हैं। किसी भी आपात स्थिति में परिजन निजी लैबों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इस गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिलाया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में 24 घंटे ईसीजी और अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

कोट
सीएमओ बिलासपुर शशि दत्त शर्मा ने कहा कि घुमारवीं अस्पताल में ईसीजी मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन अगर स्टाफ प्रशिक्षित नहीं है तो उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को आपात स्थिति में बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed