फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health checkup of 445 people in health fair

Bilaspur News: स्वास्थ्य मेले में की 445 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Sat, 25 Nov 2023 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 445 people in health fair
- भराड़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन
विज्ञापन

- 70 लोगों के बनाए आभा कार्ड, टीकाकरण के बारे भी दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 445 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित राणा के पास 130 मरीज, औषधि विशेषज्ञ डॉ. अतुल शर्मा के पास 120 मरीज, चर्म रोग के विशेषज्ञ डॉ. नीता के पास 85 मरीज, स्त्री रोग चिकित्सक के पास 40, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनंदन के पास 30 मरीज, आंखों के चिकित्सक के पास 25 मरीज और दंत चिकित्सक के पास 15 मरीजों ने जांच कराई। इस सभी मरीजों का बीपी और शुगर का टेस्ट किया गया। वहीं, नई दिशा केंद्र में 15 लोगों की काउंसलिंग भी की गई। इस दौरान 70 आभा कार्ड बनाए गए। क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 लोगों की काउंसलिंग की गई और चार लोगों के बलगम के नमूने लिए गए। एचआईवी एड्स के लिए 65 लोगों की काउंसलिंग की गई और उनके खून की जांच की गई। खंड स्वास्थ्य शिक्षक लीला शर्मा ने लोगों को टीकाकरण, स्क्रब टायफस, आयोडीन, गैर संचारी संचारी रोग रोग, सहारा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की आभा कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि साल 2024 तक हिमाचल को टीबी मुक्त करने के लिए जो अभियान चलाए जा रहे हैं, उसमें एक हजार लोगों पर 30 लोगों के बलगम के नमूने लिए जाएंगे। मेले में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed