{"_id":"62d844d4ba7aeb30371e2118","slug":"health-bilaspur-news-sml4158573160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिला एक और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिला एक और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल में एक और ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की नियुक्ति की गई है।
नए ओटीए की नियुक्ति की अधिसूचना मंगलवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने जारी कर दी है। उन्हें तुरंत प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। ओटीए पूजा रानी का तबादला डेंटल कॉलेज शिमला से जिला अस्पताल के लिए हुआ है।
बता दें कि जिला अस्पताल बिलासपुर में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के तीन पद सृजित हैं, जबकि करीब दो साल से केवल एक ओटीए ही तैनात हैं। ऐसे में उन पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा था। एकमात्र ओटीए के छुट्टी या शिविर आदि में जाने से ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। आपातकालीन में अगर किसी मरीज का ऑपरेशन करना हो तो मजबूरी में यहां से रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ओटीए का कार्य ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर का चिकित्सा कार्यों में सहयोग करना और उपकरणों का निर्देशों के अनुसार संचालन करना होता है। इनकी भूमिका ऑपरेशन थिएटर में बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट को सुनिश्चित करना होता है कि डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार मरीज की जांच हो, आवश्यक उपकरणों के इस्तेमाल से मरीजों की मॉनिटरिंग करे। बहरहाल अस्पताल को नए ओटीए मिलने से काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि नए ओटीए के नियुक्ति के आदेश हुए हैं।