फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

एम्स में ओपीडी शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आयुष ब्लॉक के सामने सजा मंच

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बडे स्वास्थ्य संस्थान एम्स की ओपीडी पांच दिसंबर को प्रदेश की जनता को समर्पित की जाएगी। शुभारंभ समारोह के लिए एम्स प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी के साथ आधिकारिक तौर पर रविवार से प्रदेश के लोगों को एम्स ओपीडी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एम्स ने ओपीडी के पंजीकरण के लिए आयुष ब्लॉक में आठ काउंटर बनाए हैं।
विज्ञापन

एम्स में ओपीडी के शुभारंभ समारोह के लिए आयुष ब्लॉक के ठीक सामने मंच सजाया गया है। पंडाल के अंदर 400 से 500 लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह के प्रसारण के लिए बडी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। बताते चलें कि आयुष ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर में एम्स की 18 ओपीडी चलाई जाएंगी। जिसमें नेत्र, ऑर्थो, जनरल मेडिसिन, बाल रोग, ईएनटी, जनरल सर्जरी, एंड्रोक्रोनोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा, न्यूरोलॉजी, फिजियोथेरेपी, नेफ्रोलॉजी की सुविधा लोगों को मिलेगी। वहीं पहली मंजिल पर एम्स की लैब, प्रयोगशाला, रेडियोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, माइनर ऑपरेशन थियेटर, मरहम पट्टी कक्ष चला जाएंगे।
विज्ञापन

एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रुपाली ने बताया कि एम्स में ओपीडी शुरू करने के लिए प्रबंधन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि एम्स में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन प्रमुखता से कार्य कर रहा है। कहा कि रविवार को ओपीडी शुभारंभ के बाद प्रदेश के लोगों को एम्स में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed