फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

कोविड केयर केंद्र में मरीजों को दिए जाने वाले खाने पर उठे सवाल

Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। कोविड केयर सेंटर बिनोला में भर्ती बुजुर्ग महिला के बेटे ने सुविधाओं पर सवाल खड़े किए हैं। इस बारे में शिकायतकर्ता ने सदर विधायक को अवगत कराया है। उनका कहना है कि जिन बुजुर्गों को कोई गंभीर बीमारी नहीं है उनको घरों में ही आइसोलेट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

रश्मि महाजन ने कहा कि बिनोला कोविड केयर सेंटर में सुबह नाश्ते में परांठे लिफाफे में आते हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मिलने वाला काढ़ा भी मरीजों तक पहुंचते-पहुंचते ठंडा हो जाता है। गर्म करने का कोई प्रावधान नहीं है। बताया कि जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों के लिए खाने की जो सूची प्लान की है, उसके आधार पर न तो सुबह का नाश्ता, न दोपहर का खाना और न रात का खाना मिलता है। कहा कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के पॉजिटिव जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित न हो उन्हें सरकार को घर में ही आइसोलेट करने के आदेश देने चाहिए। घर पर उनकी बेहतर देखरेख होगी। महाजन ने कहा कि आपात परिस्थिति में बुजुर्गों को कोविड सेंटर की बजाय मेडिकल कॉलेजों में रेफर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम वर्मा ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर में आइसोलेट करने के आदेश नहीं हैं। सरकार और सीएमओ की गाइड लाइन के अनुसार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामेश्वर के कहा कि खाने में कोई कमी नहीं रखी गई है। प्रशासन द्वारा बनाए गए मेन्यू के हिसाब से ही मरीजों को खाना दिया जाता है। कहा कि कोविड केयर केंद्र में पहुंचाए जाने वाले खाने और काढ़े की खुद जांच करते हैं। उसके बाद मरीजों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed