{"_id":"5fa6d5578ebc3e91b641146a","slug":"health-bilaspur-news-sml3508739142","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मिलेगा जनमंच में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मिलेगा जनमंच में प्रवेश
विज्ञापन
बिलासपुर। चांदपुर में जनमंच कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। बीएमओ मार्कंडेय और सीेएमओ बिलासपुर ने जनमंच स्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल टीमें तैनात करने के लिए स्थान का चयन किया गया।
बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा ने बताया कि जनमंच में पहुंचने से पहले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजेशन का कार्य भी होगा। अगर कोई कोरोना संदिग्ध मिलता है तो उसका वहीं एंबुलेंस में कोविड टेस्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे जनमंच कार्यक्रम में जाने दिया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कोविड सेंटर शिफ्ट किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जनमंच में पहुंचने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। टीम जनमंच में आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाएगी।
बीएमओ ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे इंतजाम किए हैं। कोरोना टेस्ट लेने वाली टीम व स्क्रीनिंग करने वाली टीम मौके पर पीपीई किट में मौजूद रहेगी।