बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिले से अब तक 2401 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। इनमें से 2311 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है। इनमें से 13 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शेष 66 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अभी भी बाहरी राज्यों से लोग अपने घरों को आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की जांच बॉर्डर पर की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार जो लोग हाई लोड क्षेत्र से आ रहे हैं, उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा रहा है। 5 से 7 दिनों के अंदर इनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इन्हें घर होम क्वारंनटीइन में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बताएं। यदि कोरोना टेस्ट के लिए कहा जाए तो टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ मुख्य हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें, अपने हाथों को साबुन से दिन में बार-बार कम से कम 20 सेकेंड तक अवश्य धोएं। सेनिटाइजर का उपयोग करें।