{"_id":"5de157ba8ebc3e54e95ec273","slug":"health-bilaspur-news-sml3159423120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को नियमित कर रेगुलर पे स्केल प्रदान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को नियमित कर रेगुलर पे स्केल प्रदान करे सरकार
विज्ञापन
घुमारवीं में स्वास्थ्य मंत्री से मिलते हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रेगुलर पे स्केल की मांग रखी। कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद शर्मा की अगुवाई में एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मुलाकात की और वर्षों से लंबित रेगुलर पे स्केल की मांग को शीघ्र पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
अरविंद शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में नेशनल हेल्थ मिशन, टीवी कंट्रोल सोसायटी और एड्स सोसायटी में लगभग 1500 कर्मचारी पिछले 15 से 20 वर्षों से कार्यरत हैं लेकिन किसी सरकार ने इन कर्मचारियों की सुध नहीं ली। आज तक इन कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई जिस कारण इन कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य दोनों अंधकार में है।
अरविंद ने कहा कि वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो रहे ये कर्मचारी घोर निराशा में है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहे हैं। देश भर में हिमाचल स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज यदि अग्रणी है तो इन कर्मचारियों के अहम योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। इस वर्ग के कर्मचारी सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन सरकार है कि दशकों बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों को नियमित करना तो दूर अभी तक रेगुलर पे स्केल तक नहीं दे पा रही है। इस कारण कर्मचारियों में घोर निराशा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
कर्मचारी संघ ने जयराम सरकार पर भरोसा दिखाते हुए मांग की है कि एनएचएम कर्मचारियों को शीतकालीन विधानसभा सत्र में रेगुलर पे स्केल की स्वीकृति प्रदान कर दी जाए। इस अवसर पर डॉ. अमित, डॉ. गरिमा, डॉ. मनीष, डॉ. अंकिता, बंदना, नीलम, सबीना, शिल्पा, मंजूला, मीना, नीना, मंजू, राज कुमार, नागेंद्र, मंजीता आदि उपस्थित रहे।