{"_id":"682481840a58ed9cbd0df770","slug":"havildar-jai-krishna-sharma-was-given-a-final-farewell-by-offering-floral-tribute-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-137040-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हवलदार जय कृष्ण शर्मा को पुष्पांजलि देकर दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हवलदार जय कृष्ण शर्मा को पुष्पांजलि देकर दी अंतिम विदाई
Wed, 14 May 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 14 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
हवलदार जय कृष्ण शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश के सदस्य।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने जताया शोक, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के फटोह खनेटी गांव निवासी हवलदार जय कृष्ण शर्मा का 78 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते मंगलवार की रात को निधन हो गया। उनकी सैन्य सेवाओं को याद करते हुए पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश ने गहरा शोक प्रकट किया और पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सुन्हाणी श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान समिति के चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार व प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमर नाथ धीमान सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि हवलदार जय कृष्ण शर्मा का जन्म 22 अप्रैल 1947 को हुआ था। वे 13 जून 1967 को मात्र 20 वर्ष की आयु में भारतीय सेना की तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अमृतसर में सेवाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने नॉर्थ ईस्ट, बंगाल और जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाकों में भी तैनाती के दौरान सराहनीय सेवाएं दीं। 21 वर्ष की सेवा के बाद वे 1 अगस्त 1988 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर गए। देशसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैप्टन धनी राम, हरवंश सिंह भभौरिया, राजेंद्र सिंह, हेम सिंह, सूबेदार मेजर जय सिंह, सर्वजीत सिंह, मदन लाल, उपाध्यक्ष सूबेदार सुनीत सिंह, हंस राज, कृष्ण दयाल शर्मा, कुलवंत पटियाल, नानक चंद, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, प्यार सिंह, विकास सिंह, शक्ति सिंह, कुलवंत सिंह, राज कुमार, रमेश कौंडल, अमर सिंह, सुरेंद्र कौशल, लेख राम, धर्म पाल, राकेश कुमार, ज्ञान चंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।