फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harshit, Medha, and Shavya won the badminton title.

Bilaspur News: हर्षित, मेधा और शाव्य ने जीता बैडमिंटन का खिताब

Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Harshit, Medha, and Shavya won the badminton title.
बिलासपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: एसोसिएशन
लुहणू स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-17 और 19 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

विजेता व उपविजेताओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से लुहणू इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-17 बॉयज एकल वर्ग के फाइनल में हर्षित ने नव्यांक को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बॉयज डबल्स में हर्षित और सक्षम की जोड़ी ने नव्यांक और चिराग को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स वर्ग में नव्यांक और शगुन की जोड़ी ने वंश और जीविका को 2-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बॉय सिंगल्स वर्ग में शाव्य शर्मा ने हर्षित को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सीनियर पुरुष डबल्स वर्ग के फाइनल में प्रणव चंदेल और आर्य मेहता की जोड़ी ने भरत (प्रिंस) और अजितेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव विभोर शर्मा सहित संजीव गौतम, डॉ. अजय शर्मा, किरण कुमार, हिमांशु गौतम, प्रवीण चंदेल, जितेंद्र चंदेल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed