फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hail with rain

Bilaspur News: झमाझम बारिश के साथ पड़े ओले

Tue, 04 Apr 2023 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
hail with rain
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आसमान में अचानक बादल छा गए। इसके बाद ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई।जिले में हो रही बारिश से एक ओर जहां से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बागवानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। यह बारिश आम की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। लंबे समय से बारिश नहीं होने से आम के पेड़ों पर आया बौर झड़ना शुरू हो गया था। बागवानों का कहना है कि बारिश होने से अब फलों की सेटिंग ठीक हो जाएगी। जिले में 10 हजार बागवान परिवार 3200 हेक्टेयर भूमि पर आम की खेती करते हैं। बागवान बलदेव कुमार, चंद्र कुमार, जोगराज, बर्फी राम, रामरतन, किशोरी लाल, राजेश कपूर, मनिंद्र सिंह, रतन चंद का कहना है कि बारिश न होने से आम का बौर झड़ना शुरू हो गया था। अब हो रही बारिश से फलों की सेटिंग सही हो जाएगी। बागवानों का कहना है कि बीते साल बागवानों को सही मूल्य न मिलने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार आम के पेड़ बौर से लदे हैं। इससे उनको रबी की फसल से हुए नुकसान की भरपाई आम की फसल से होने की उम्मीद जगी है।इनसेट
विज्ञापन

बागवान बेबस्टीन और कैराथीन का करें छिड़काव : डॉ. पवन
झबोला के उद्यान विकास अधिकारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिले में बीते तीन दिन से हो रही बारिश बागवानों के लिए वरदान होगी। आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि एक लीटर पानी में एक ग्राम बेबस्टीन का घोल बनाकर छिड़काव करें। मटर के दाने के बराबर आम होने पर कैराथीन आधा ग्राम एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे आमों की सही सेटिंग हो जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश बागवानी के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed