{"_id":"66daf6b83837b413f8003206","slug":"gugga-fair-at-ancient-shiva-temple-in-dayo-from-11-am-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-122811-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्राचीन शिव मंदिर लग दयो में गुग्गा मेला 11 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्राचीन शिव मंदिर लग दयो में गुग्गा मेला 11 से
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिव शक्ति विकास समिति प्राचीन शिव मंदिर लग दयो की बैठक प्रधान कैप्टन ज्ञान चंद धीमान की अध्यक्षता में मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी, गांव लग, गुरनाड़ी, वकैन, भड़ोली कलां के लोगों ने भाग लिया।
11 सितंबर से शुरू होने वाले गुग्गा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। निर्णय लिया कि इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेले का आयोजन मंदिर के पजयाला रतनलाल ठाकुर, शिव शक्ति विकास समिति, ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा। दुकानदारों को प्लॉट अलॉटमेंट का कार्य 10, 11 सितंबर को किया जाएगा। प्रधान ज्ञान चंद धीमान ने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं, इन्हें संजोए रखना हमारा नैतिक दायित्व है। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी घुमारवीं, थाना प्रभारी तलाई को समिति ने पत्र भेज दिया है।
बैठक में प्रधान ज्ञान चंद धीमान, रमेश शर्मा, सूबेदार रामकिशन धीमान, कोटधार नलवाड़ मेला के वित्त सचिव अनिल शर्मा, सूबेदार सुनील शर्मा, सतीश धीमान, शंकर दास, परशुराम, देशराज, रतनलाल ठाकुर, बबलू शर्मा, माया देवी, सीमा ठाकुर, सुमन कुमारी, पवन कुमार सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।