{"_id":"69e22f4514e98344860c868b","slug":"gratitude-rally-held-in-bilaspur-on-becoming-himkofed-director-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158153-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमकोफेड निदेशक बनने पर बिलासपुर में निकली आभार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमकोफेड निदेशक बनने पर बिलासपुर में निकली आभार रैली
Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
हिमकोफेड निदेशक बनने पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत करते लोग। स्रोत: आयोजक
गुरुद्वारा मार्केट से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक लगे स्वागत के नारे, फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन
समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर को हिमकोफेड का निदेशक नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को शहर में भव्य आभार रैली निकाली गई। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रैली की शुरुआत गुरुद्वारा मार्केट से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। इसके बाद यह रैली शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों से गुजरती हुई श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंची। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और समर्थकों की नारेबाजी से पूरा वातावरण गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने आशीष ठाकुर का फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने रैली में भाग लेकर अपना समर्थन जताया। कई स्थानों पर समर्थकों ने रैली को रोककर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर आशीष ठाकुर ने जनता और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हिमकोफेड के निदेशक के रूप में उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे और युवाओं, किसानों व आम जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे। वहीं लोगों ने उम्मीद जताई कि आशीष ठाकुर अपने पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।