{"_id":"6787bdc40b9e054a590d02e8","slug":"grand-welcome-of-student-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130318-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुन्हाणी के शिवम ने दिल्ली में की परीक्षा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुन्हाणी के शिवम ने दिल्ली में की परीक्षा पर चर्चा
विज्ञापन
लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सुन्हाणी के निवासी शिवम शर्मा का चयन नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2025 के लिए हुआ था। शिवम वहां भोजन, शरीर और सफलता पर होने वाली चर्चा में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शिवम अपने गांव पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत सुन्हाणी के सदस्यों, व्यापार मंडल सुन्हाणी और स्थानीय लोगों ने शिवम का स्वागत किया। सुन्हाणी के मुख्य बाजार से ठाकुरद्वारा मंदिर तक ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकाली गई। ठाकुरद्वारा मंदिर में पवन डोगरा के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के महिला मंडलों, सामाजिक संस्थाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिवम शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। प्रदेश से केवल दो छात्रों का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ था, जिनमें से एक शिवम बरठीं (बिलासपुर) के सरकारी स्कूल और दूसरी छात्रा न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल भवारना (कांगड़ा) से थी।
एसएमसी प्रधान पवन डोगरा ने कहा कि शिवम ने हमारे गांव का नाम देश स्तर पर रोशन किया है। कार्यक्रम में सुन्हाणी के व्यापार मंडल के सदस्य मनोज, ग्राम पंचायत सुन्हाणी के उप प्रधान विक्रम सिंह परमार, रमेश कौंडल, पवन डोगरा, जोगिंदर पाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश कौशल, संजू, कुलवंत सिंह ढटवालिया उपस्थित रहे।