{"_id":"65464563e34ec2847508b756","slug":"grains-produced-through-organic-farming-do-not-cause-any-disease-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8174-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जैविक खेती से पैदा किए गए अनाज से नहीं होती कोई भी बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जैविक खेती से पैदा किए गए अनाज से नहीं होती कोई भी बीमारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित भेडाघाट छत के कार्यक्षेत्र में आने वाली चार पंचायतों के किसानों के लिए ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा, कपाहड़ा और संडयार में एक विशेष शिविर का आयोजन सहकारी सभा समिति के प्रधान नंदलाल रतन की अध्यक्षता में एक दिवसीय शिविर लगाया गया।
इस शिविर में साईं इंडस्ट्री की तरफ से मोहिंद्र तोहरा और राजेश कोहली ने किसानों को खादों का कम से कम प्रयोग करके जैविक खेती की तरफ बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हिमालय परोम आर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करके मिट्टी की संरचना को ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही मिट्टी की नमी को बनाए रखने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। कल्लर भूमि को सुधारने के लिए हिमालय परोम अति उत्तम है। उन्होंने बताया कि जमीन के भौतिक जैविक व रासायनिक गुणों में सुधार करने, तनों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए भी इस जैविक खाद से फसल की गुणवत्ता में मदद मिलती है। इस अवसर पर मिलखी राम, सूरत राम, सभा के पूर्व प्रधान जगदीश कुमार, सुखदेव, संजय कुमार, रोशन लाल, जगतराम, धनी राम, जुल्फी राम, रोशन लाल जम्वाल, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, नारायण दास सहित अन्य मौजूद रहे।