फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   govt mainly focus on doctors and health workers appointment in aims bilaspursaid jp nadda

डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से ही कोठीपुरा का एम्स ले रहा आकार: नड्डा

Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
govt  mainly focus on doctors and health workers appointment  in aims bilaspursaid  jp nadda
बिलासपुर अस्पताल का औचक निरिक्षण करने पंहुचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से ही बिलासपुर में 750 बिस्तर क्षमता का एम्स संस्थान आकार ले रहा है, जिस पर लगभग 1471 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। इसका अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके विभिन्न भवनों के निर्माण के साथ-साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को अतिशीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन नेशनल हाईवे का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर 22 बड़े पुलों, 15 छोटे पुलों और पांच डबल लेन सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन का कार्य पूर्ण होने पर गरामोड़ा से मंडी की दूरी 40 किलोमीटर कम होगी तथा यात्रा का समय भी लगभग सवा घंटा कम हो जाएगा। बिलासपुर और गरामोड़ा की दूरी भी 23 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 6753 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली भानुपल्ली रेल लाईन का कार्य भी प्रगति पर है। जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में 48.6 किलोमीटर लाइन बिछाई जाएगी। इस ट्रैक पर 20 सुरंगें और 26 मुख्य पुल बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत बैरी तक भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि एम्स और हाईड्रो इंजीनियरिंग महाविद्यालय को प्रतिदिन 21 लाख लीटर पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 66 करोड़ की कोल डैम उठाऊ पेयजल परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसका 97 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

बिलासपुर में 50 बिस्तर क्षमता के मातृ शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के निर्माण पर 10 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है और इसका 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की मरम्मत पर लगभग अढ़ाई करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। जिसका कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर एम्स परियोजना, भानुपल्ली रेल परियोजनाएं फोरलेन नेशनल हाईवे और गोबिंदसागर में जलमग्न मंदिरों की पुन: स्थापना से संबंधित प्रस्तुति भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed