फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   govt bus service start today

जाहू-चंडीगढ़ रूट पर गरामोड़ा तक सुबह 4:20 पर चलेगी पहली बस

Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
govt bus service start today
बिलासपुर। जिले में सोमवार से 46 रूटों पर सरकारी बसें चलेंगी। लेकिन दूसरे राज्यों के रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। वहीं जिले के 305 रूटों पर निजी बसों के पहिये थमे रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में निगम की लोकल व बाहरी राज्यों को मिलाकर 85 रूट पर बसें चलती हैं। लोकल रूट 52 हैं। सोमवार को बस अड्डा बिलासपुर से निगम अपने 30 रूट चलाएगा। वहीं घुमारवीं बस अड्डे से 16 रूट चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर केएल यादव ने 46 रूटों की समयसारिणी भी निर्धारित कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बिलासपुर-शिमला रूट पर सुबह 6 बजे, जाहू-चंडीगढ़ रूट पर गरामोड़ा तक सुबह 4 बजकर 20 मिनट, बिलासपुर-लुधियाना रूट पर ऊना तक 6 बजकर 40 मिनट, बिलासपुर-अमृतसर रूट पर ऊना तक 5 बजकर 40 मिनट, बिलासपुर-सोलन रूट पर 6 बजकर 50 मिनट, बिलासपुर-मरोतन 7 बजे, शाहतलाई-बिलासपुर-नालागढ़-बद्दी रूट 5 बजकर 15 मिनट, अवाहदेवी-नालगढ़-बद्दी रूट साढ़े 6 बजे, टिहरा और अवाहदेवी रूट पर बसें 7 बजे से चलेंगी। वहीं बिलासपुर-मंडी रूट 7 बजकर 25 मिनट पर, बिलासपुर-हमीरपुर रूट 7 बजकर 30 मिनट पर, बिलासपुर नयनादेवी 7 बजकर 50 मिनट पर, बिलासपुर-सलोआ रूट दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर, बिलासपुर-जबलू 2 बजकर 30 मिनट पर, बिलासपुर-कुहमझवाड 2 बजकर 40 मिनट पर, बिलासपुर-भ्यूंखर रूट 3 बजे, बिलासपुर-गाह रूट 3 बजे, बिलासपुर-कसोल वाया सलनू रूट 3 बजकर 3 मिनट पर, बिलासपुर-धनीपुखर 3 बजकर 20 मिनट पर, बिलासपुर-बथोह-भोली रूट 4 बजकर 20 मिनट पर, बिलासपुर-चांदपुर 4 बजकर 25 मिनट पर, बिलासपुर-घुमारवीं रूट सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर और 5 बजे शाम को बसें चलेंगी। वहीं बिलासपुर-मलोखर-मलोथी व बिलासपुर-कचौली रूट शाम 5 बजकर 10 मिनट पर, बिलासपुर-ऋषिकेश-बिलासपुर रूट 5 बजकर 15 मिनट पर, बिलासपुर-समैला, बिलासपुर-लुहारघाट व बिलासपुर-लुहारड़ा रूट 5 बजकर 20 मिनट पर, बिलासपुर-डाबर व बिलासपुर-बह्मपुखर-बंदला रूट 5 बजकर 30 मिनट पर, बिलासपुर-नम्होल रूट 5 बजकर 40 मिनट पर बसें चलेगा। वहीं घुमारवीं बस अड्डा रूटों में से शाहतलाई-धनीपुखर 7 बजकर 25 मिनट पर, घुमारवीं-मरोतन-शाहतलाई-नघ्यार रूट शाम 4 बजकर 24 मिनट पर, घुमारवीं मोरसिंघी वाया दाड़ी रूट 3 बजे व 6 बजकर 20 मिनट पर, घुमारवीं-लदरौर वाया दाड़ी रूट 4 बजकर 15 मिनट पर, घुमारवीं-त्रिफालघाट रूट शाम 4 बजकर 40 मिनट पर, घुमारवीं-तलयाणा रूट 5 बजकर 30 मिनट पर, घुमारवीं-धराड़सानी-ज्योरीपतन-झंडूता व घुमारवीं-ऋषिकेश-ज्योरीपतन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट व शाम 5 बजकर 15 मिनट पर बसें चलेंगी। घुमारवीं-जाहू वाया कोट रूट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर, घुमारवीं-छोखणा-छंज्यार रूट 4 बजकर 10 मिनट पर, घुमारवीं-थुराण रूट 4 बजकर 15 मिनट पर, घुमारवीं-भराड़ी वाया भपराल रूट शाम 5 बजकर 15 मिनट पर, घुमारवीं-डंगार वाया बद्धाघाट छंज्यार तक 5 बजकर 30 मिनट पर, घुमारवीं-बरठीं रूट 6 बजे, घुमारवीं-सोहणी देवी करलोटी तक रूट 5 बजकर 30 मिनट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed