फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should stop the bad practice of extension of service after retirement

Bilaspur News: सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार की कुप्रथा को बंद करे सरकार

Sun, 24 Dec 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government should stop the bad practice of extension of service after retirement
- कनिष्ठ अभियंता संघ ने उठाई मांग, जताया एतराज
विज्ञापन

- कर्मचारी नेता बोले, नई सरकार ने भी सेवा विस्तार की प्रथा को जारी रखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ ने लोक निर्माण विभाग में आला अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद दिए जा रहे जा रहे सेवा विस्तार पर एतराज जताया है। संघ ने इस कुप्रथा पर तुरंत प्रभाव से विराम लगाने की मांग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य से की है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव विजय धीमान, कानूनी सलाहकार सीता राम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार में यही रोना था और नई सरकार ने भी इसी प्रथा को जारी रखा है। इससे अभियंता वर्ग को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। जीवन में सौभाग्य से मिली सरकारी सेवा का पूरा आनंद लेने के बाद सेवानिवृत्ति का लालच समझ से परे है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने एक अधीक्षण अभियंता और एक अधिशासी अभियंता पर मेहरबानी की है, जो अन्य सेवारत और बेरोजगार अभियंताओं के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत इन दोनों अधिकारियों को आगामी छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश में सैकड़ों अभियंता ऐसे हैं जो हाथों में डिग्रियां लेकर नौकरी की आस में बैठे हैं। उनके अभिभावकों ने अपने जीवन की कमाई का अहम हिस्सा इन बच्चों की पढ़ाई और डिग्री प्राप्त करने में लगाया है, लेकिन सरकार की यह प्रथा यदि ऐसे ही चलती रही तो शायद ही उन्हें कभी सरकारी नौकरी में सेवा करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भी इस प्रकार की नौटंकी चलती रही, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के इस दौर में यह रिवाज बदस्तूर जारी है जोकि अभियंताओं के भविष्य को लेकर सही नहीं है। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के तमाम पदाधिकारियों ने मांग की है कि इस कुप्रथा को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए, ताकि अन्य लोगों के लिए पदोन्नति और सेवा देने की अवसर खुल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed