फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should soon fill the vacant posts in Electricity Board

Bilaspur News: बिजली बोर्ड में खाली पदों को शीघ्र भरे सरकार

Sat, 25 May 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government should soon fill the vacant posts in Electricity Board
- पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं में हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक शनिवार को एक निजी होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान इं. रामलाल शर्मा ने की।

बैठक में सर्वप्रथम वरिष्ठ उप प्रधान सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उप प्रधान केएस सम्बयाल, गुरुदेव कौशल, दिलाराम, मदनलाल, रमेश चंद्र शर्मा, मनमोहन भट्टी, गंगा प्रसाद, अरविंद शर्मा और बलदेव ने पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों पर चर्चा की। सभी पेंशनरों ने रोष व्यक्त करते हुए मांग की कि 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन पुनः निर्धारण के मामले का शीघ्र निपटारा किया जाए। साथ ही संशोधित पेंशन ग्रेच्युटी, लीव इन केसमेंट और नोशनल फिक्सेशन के केसों का शीघ्र निपटारा कर एरियर की बकाया राशि का बोर्ड प्रबंधन व सरकार से भुगतान करने का आग्रह किया। इकाई प्रधान इ. रामलाल शर्मा ने बोर्ड प्रबंधन से नोशनल पे मैट्रिक्स में त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करके पे फिक्सेशन करने की मांग की। उन्होंने बिजली बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह सरकार से किया। प्रदेश में बढ़ रहे चिट्टे जैसे नशे के मामलों पर भी चर्चा की। सरकार से समाज में बढ़ते हुए नशे के व्यापार को रोकने और प्रदेश के जंगलों में आग लगने वाली घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। लोगों से आग्रह किया कि कृपया जंगलों में आग न लगाएं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विनती की कि पर्यावरण बचाने के लिए प्रदेश सरकार का सहयोग करें। बैठक में चीफ इंजीनियर एच एस चंदेल और अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में बिशन दास, गंगाराम, देव कृष्ण, मोहर सिंह, शमशेर, ज्ञानचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed