{"_id":"67977affbf1728c600000871","slug":"government-should-make-provision-in-the-budget-for-financial-benefits-and-pending-installments-of-dearness-allowance-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-130991-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वित्तीय लाभों, लंबित महंगाई भत्ते की देय किस्तों का बजट में प्रावधान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वित्तीय लाभों, लंबित महंगाई भत्ते की देय किस्तों का बजट में प्रावधान करे सरकार
Mon, 27 Jan 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
-पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान इं. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इं. मनमोहन भट्टी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने व बिजली बोर्ड की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने सरकार से मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की प्रथा को भी बंद करने की भी मांग की। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान गंगा प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, उप प्रधान रूपलाल शर्मा, वित्त सचिव ब्रह्मदास शर्मा, मदनलाल राणा, गुरुदेव कौशल, आरपी शर्मा, जेके महाजन, गुलाबुराम ने पेंशनर की लंबित पड़ी मांगों पर, सेवानिवृत कर्मचारियों के पे स्केल रिवाइज्ड की बकाया राशि, महंगाई भत्ते की देय किस्तों की घोषणा न होने पर रोष प्रकट किया। बैठक में सभी पेंशनर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि सभी संशोधित वित्तीय लाभों, लंबित महंगाई भत्ते की देय किस्तों का आने वाले बजट में प्रावधान किया जाए। ताकि इस वित्तीय वर्ष में देनदारी का एकमुश्त भुगतान किया जा सके। प्रधान रामलाल शर्मा ने पेंशनरों के वित्तीय लाभ देनदारी का शीघ्र भुगतान करने का सरकार और बिजली बोर्ड से आग्रह किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए वित्तीय लाभांश का भी स्वागत किया। उन्होंने बिजली बोर्ड में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। ताकि बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को सुचारू किया जा सके। बैठक में वेद प्रकाश, डीडी शर्मा, हरि सिंह, लेखराम, रमेश लखनपाल, हुकुमचंद, हेमराज, प्रेम सिंह, रामदास, देव कृष्ण, बिशन दास सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।