फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government PG College Bilaspur stood first in cultural competition

Bilaspur News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज बिलासपुर रहा प्रथम

Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government PG College Bilaspur stood first in cultural competition
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर ने आयोजित किया जिला स्तरीय युवा उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा सोमवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइंस मेला, चित्रकला, कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. पीएस कटवाल ने युवाओं को आयोजन की बधाई दी और उनके सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। सांध्यकालीन सत्र में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में 18 शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साइंस मेले में निशा देवी (डाइट जुखाला) विजयी रहीं। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में शिक्षाविद, साहित्यकार और पत्रकार शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed