फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government ITI Bilaspur becomes winner in Kho-Kho and basketball

Bilaspur News: खो-खो और बास्केटबॉल में राजकीय आईटीआई बिलासपुर बनी विजेता

Mon, 01 Apr 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government ITI Bilaspur becomes winner in Kho-Kho and basketball
- जिला स्तरीय खेलों का आज होगा समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को पुरुष वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए।
वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रांजली आईटीआई ने सत्यम आईटीआई को 2-1 और न्यू डोगरा आईटीआई ने राजकीय आईटीआई बरठीं को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने आईटीआई न्यू डोगरा चांदपुर को 25-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो में राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने प्रांजली आईटीआई और आईटीआई बरठीं ने न्यू डोगरा आईटीआई को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आईटीआई बिलासपुर विजेता रही। कबड्डी के मुकाबलों में आईटीआई न्यू डोगरा ने आईटीआई लाड़ाघाट और आईटीआई प्राजंली ने आईटीआई घुमारवीं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रधानाचार्य सुनील पटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। समापन समारोह में एसी टू डीसी नरेंद्र कुमार अहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed