फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government failing to provide jobs is now handing out lottery tickets to the youth: Garg

रोजगार देने में नाकाम सरकार अब युवाओं को लॉटरी का टिकट दे रही : गर्ग

Fri, 28 Aug 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government failing to provide jobs is now handing out lottery tickets to the youth: Garg
घुमारवीं के निहारी में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग।
निहारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर युवाओं से किए रोजगार के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार अब युवाओं को नौकरी देने के बजाय लॉटरी का टिकट थमाने जा रही है। गर्ग निहारी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था। युवाओं ने रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद में कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन सरकार रोजगार के नए अवसर पैदा करने के बजाय लॉटरी शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार की तलाश में भटक रहा है। ऐसे समय में सरकार को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने चाहिए। उद्योग, पर्यटन, स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास को बढ़ावा देने की जरूरत है। पूर्व मंत्री ने कहा कि लॉटरी को बढ़ावा देने से युवाओं में मेहनत के बजाय आसान पैसा कमाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से लॉटरी शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। गर्ग ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लॉटरी नहीं, रोजगार होनी चाहिए। युवाओं को किस्मत आजमाने का टिकट नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य का अवसर चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed