{"_id":"6649e807588f57515105cdc8","slug":"girl-students-advised-to-take-nutritious-diet-during-menstruation-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117559-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छात्राओं को दी मासिक धर्म के समय पौष्टिक आहार लेने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छात्राओं को दी मासिक धर्म के समय पौष्टिक आहार लेने की सलाह
विज्ञापन
-भराड़ी स्कूल में सेक्सुअल हरासमेंट विषय पर व्याख्यान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में छात्राओं के लिए सामुदायिक अस्पताल के सहयोग से हाइजीन और सेक्सुअल हरासमेंट विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने की। स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर मोनिका कुमारी ने छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के समय किस प्रकार अपनी स्वच्छता रखनी है, कैसा पौष्टिक आहार लेना है, साथ ही कौन से फल और हरी सब्जियों का प्रयोग भी अपने आहार में शामिल करना है, ताकि इस समय होने वाली कमजोरी से बचा जा सके इन सब के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल बहुत-सी घटनाएं लड़कियों के साथ घट रही हैं। कहीं छेड़खानी की या कहीं मोबाइल के ऊपर गलत मैसेज आदि की घटना घटित होती हैं तो अपने माता-पिता या अध्यापकों को इसके बारे में जानकारी देनी है। इन घटनाओं का विरोध करना है यदि आप विरोध नहीं करोगे तो आपका शोषण होता ही रहेगा। ध्यान को भी अपनी दिनचर्या में अपनाने की कोशिश करनी है। लड़कियों और महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर बने हैं। यदि कोई इस तरह की घटना होती है तो आप वहां से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी की सदस्य रेखा कुमारी, मिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।