{"_id":"6980a1338f93aaa8f90530b2","slug":"ghumarwins-daughters-dominate-the-wipro-earthian-national-award-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153293-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विप्रो अर्थियन नेशनल अवार्ड में घुमारवीं की बेटियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विप्रो अर्थियन नेशनल अवार्ड में घुमारवीं की बेटियों का दबदबा
Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विप्रो अर्थियन नेशनल अवार्ड में घुमारवीं की छात्राएं। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
50 हजार नकद इनाम के साथ प्रथम स्थान किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहीद विजयपाल मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं की होनहार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राओं ने विप्रो अर्थियन नेशनल अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 50 हजार रुपये की नकद राशि अपने नाम की है।
बीते दिनों अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बंगलूरू में आयोजित नेशनल अवार्ड सेरेमनी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। यह जानकारी टीम की गाइड एवं प्रवक्ता प्रतिमा वर्मा ने मीडिया से साझा की। प्रतिमा वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 2000 रिपोर्ट्स भेजी गई थीं, जिनमें से केवल 25 रिपोर्ट्स को अंतिम चरण के लिए चुना गया। इनमें हिमाचल प्रदेश से इको साइंस फाउंडेशन के माध्यम से भेजी गई घुमारवीं स्कूल की रिपोर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बताया कि विद्यालय की छात्राएं शगुन शर्मा, सानिया शेख, प्रीति, अक्षरा और पल्लवी की टीम ने सीर खड्ड, घुमारवीं शहर, स्थानीय औषधीय पौधों, पारंपरिक दवाइयों, 380 से अधिक मशरूम प्रजातियों और स्थानीय मसालों पर गहन शोध कर रिपोर्ट तैयार की थी। विद्यार्थियों की मेहनत और शोध को निर्णायक मंडल ने सराहा और उन्हें राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया। इस उपलब्धि के पीछे प्रवक्ता प्रतिमा वर्मा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने छात्राओं को जैव विविधता के महत्व, संरक्षण और स्थानीय वनस्पतियों व जीव-जंतुओं की जानकारी दी। विषय चयन, सामग्री संग्रह, क्षेत्रीय अध्ययन, तथ्य संकलन, रिपोर्ट लेखन, चित्रों व आंकड़ों के समुचित उपयोग और निष्कर्ष लेखन में उन्होंने विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या परमजीत शर्मा ने विजेता छात्राओं और विशेष रूप से गाइड टीचर प्रतिमा वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।