फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin wins Sachin Vatsyayan Memorial Under-19 Basketball Tournament.

Bilaspur News: घुमारवीं ने जीती सचिन वात्स्यायन स्मृति अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता

Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ghumarwin wins Sachin Vatsyayan Memorial Under-19 Basketball Tournament.
दधोल में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: आयोजक
फाइनल में सरकाघाट को 65-52 से हराया,विजेता टीम को 7,100 और उप विजेता को 5,100 रुपये का पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। दधोल में स्वर्गीय सचिन वात्स्यायन की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय अंडर-19 (छात्र वर्ग) बास्केटबाल प्रतियोगिता का खिताब घुमारवीं की टीम ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और स्वर्गीय सचिन वात्स्यायन के खेलों के प्रति योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर की आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें स्टेट हॉस्टल पपरोला, ऊना, कुल्लू, सरकाघाट, बलद्वाड़ा, दधोल, घुमारवीं और टोनी देवी की टीमें शामिल रहीं। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में घुमारवीं और सरकाघाट के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। कड़े मुकाबले के बाद घुमारवीं की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर सरकाघाट को 65-52 अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में घुमारवीं के खिलाड़ियों ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि स्वर्गीय सचिन वात्स्यायन के पिता बनवारी लाल वात्स्यायन ने विजेता घुमारवीं टीम को 7,100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी और उप विजेता सरकाघाट की टीम को 5,100 रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दधोल की बीडीसी सदस्य रश्मि शर्मा, क्षेत्र के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी, अभिभावक और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed