फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin, religious program, bhajan evening, Bilaspur

Bilaspur News: घुमारवीं में आज होगी श्याम संग हनुमान विशाल भजन संध्या

Tue, 23 Apr 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin, religious program, bhajan evening, Bilaspur
-शोभायात्रा निकाल कर की जाएगी कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हारे का सहारा कामरू श्याम सेवा समिति घुमारवीं श्याम संग हनुमान दूसरी विशाल भजन संध्या का आयोजन 24 अप्रैल को कर रही है। इस आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष कमल महाजन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जो राम को लाए थे हम उनको लाएंगे भजन गाकर धमाल मचाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की जाएगी। कार्यक्रम में भव्य फूलों का शृंगार, छप्पन भोग, राधा रसोई मुख्य आकर्षण होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से इतिहास बनेगा और लंबे समय तक याद रखा जाएगा। विशाल जागरण को लेकर समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आठ हजार लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई हैं। हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर से बसों में श्रद्धालु यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष शुभम मदान, सचिव राजीव, आशीष सोनी, अभिषेक, अक्षय रतवान, सलाहकार मनजीत और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed