फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin police in full action after Safe Ride, Save Life

Bilaspur News: सेफ राइड, सेव लाइफ के बाद पूरी तरह से हरकत में घुमारवीं पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin police in full action after Safe Ride, Save Life
घुमारवीं में यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान करते पुलिसकर्मी। संवाद
इंपैक्ट
विज्ञापन


किसी भी तरह का यातायात नियम तोड़ने पर की जा रही कार्रवाई
बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस या सिग्नल तोड़ने वालों के काटे 37 चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। अमर उजाला की ओर शुरू किए गए जनहित चलाई गई मुहिम सेफ राइड, सेव लाइफ अब धरातल पर असर दिखाने लगा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अखरार की इस मुहिम ने न केवल लोगों की सोच बदली है, बल्कि पुलिस प्रशासन इस मुहिम के बाद और सक्रिय हो गया है।
अभियान की शुरुआत के साथ ही घुमारवीं पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से लगातार नाकाबंदी की जा रही है। घुमारवीं शहर और राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर पिछले कुछ समय से युवाओं में तेज रफ्तार और बिना हेलमेट बाइकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही बिना लाइसेंस और ओवरलोड बाइक सवारों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा था, जिससे सड़क सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब अमर उजाला के सेफ राइड, सेव लाइफ मुहिम के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, लाइसेंस या सिग्नल तोड़ने वालों पर किसी तरह की रियायत नहीं दी जा रही। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिन में लगातार नाकाबंदी कर कुल 37 चालान किए गए हैं। इनमें 25 चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के, पांच चालान बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर, एक चालान बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर, तीन चालान ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर, तीन चालान लापरवाही से वाहन चलाने वालों के शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और सख्त निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति नियमों की अनदेखी न करे। घुमारवीं पुलिस रोजाना ट्रैफिक पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी के जरिए शहर में यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है। पुलिस की टीमें मुख्य चौक, बाजारों और हाईवे पर तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की लापरवाही को तुरंत रोका जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
अभियान का संदेश
अमर उजाला की सेफ राइड, सेव लाइफ मुहिम का संदेश साफ है कि सड़क पर सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अपनी और दूसरों की जान बचाएं।
इनसेट
अभियान के प्रति लोगों में भी जागरूकता बढ़ रही है। कई स्थानीय युवाओं ने इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना शुरू किया है और अपने साथियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश ठाकुर, प्रधान, ग्राम पंचायत बंदला कोट
यातायात नियमों को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सेफ राइड, सेव लाइफ जैसे जनजागरण अभियानों से समाज में जागरूकता का माहौल बन रहा है और पुलिस विभाग इस मुहिम को और प्रभावशाली बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अभिभावकों से भी अपील की कि वे नाबालिगों को दोपहिया वाहन न सौंपें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं

घुमारवीं में यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान करते पुलिसकर्मी। संवाद

घुमारवीं में यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed