फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin bus stand exit road construction in final stage

Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड एग्जिट रोड निर्माण अंतिम चरण में

Fri, 02 Jan 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin bus stand exit road construction in final stage
लोहे के गेट के पास बनेगा एग्जिट प्वाइंट, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

एग्जिट रोड का ट्रेसिंग कार्य पूरा, सड़क के दोनों छोर निकाले
पुलिस थाना से होते हुए मुख्य सड़क से जुड़ेगा एग्जिट रोड
संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बस स्टैंड से निकलने वाले बहुप्रतीक्षित एग्जिट रोड के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। लंबे समय से बस स्टैंड से एग्जिट प्वाइंट को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बस स्टैंड का एग्जिट प्वाइंट पुराने लोहे के गेट के पास बनाया जाएगा। इसी मार्ग से सभी बसें बस स्टैंड से बाहर निकलेंगी।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार एग्जिट रोड का ट्रेसिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क के दोनों छोर निकाल दिए गए हैं और एग्जिट प्वाइंट को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। अब शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। लोहे के गेट के समीप से निकलने वाली यह सड़क पुलिस थाना के आगे से गुजरते हुए सीर खड्ड पुल के पास मुख्य सड़क से जुड़ेगी। इससे बस स्टैंड के भीतर बसों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग उपलब्ध होंगे। पहले यह चर्चा थी कि एग्जिट प्वाइंट परिवहन विभाग के डीजल पंप के पास बनाया जाएगा, जिसके लिए विभाग की दो-तीन दुकानों को हटाने की भी संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, डीजल पंप के नजदीक भारी वाहनों की आवाजाही से संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने इस स्थान को असुरक्षित मानते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसके बाद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोहे के गेट के पास एग्जिट प्वाइंट तय किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में घुमारवीं बस स्टैंड में बसों के आने और जाने के लिए केवल एक ही मार्ग है। इसी कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों, चालकों और स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एग्जिट रोड बनने से इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। यह योजना तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का ड्रीम प्रोजेक्ट रही है। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने इस एग्जिट रोड को स्वीकृति दिलाने और निर्माण प्रक्रिया शुरू करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। सरकार बदलने के बाद यह योजना कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई, लेकिन अब दोबारा इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन

कोट
घुमारवीं बस स्टैंड का एग्जिट रोड आम जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। घुमारवीं की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। एग्जिट रोड के निर्माण से बस स्टैंड में जाम की समस्या खत्म होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। यह कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
कोट
एग्जिट रोड का ट्रेसिंग कार्य पूरा हो चुका है। सड़क के दोनों छोर निकाल दिए गए हैं और अब बस स्टैंड के पुराने लोहे के गेट के पास एग्जिट प्वाइंट तय कर दिया गया है। शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एग्जिट रोड के बन जाने से घुमारवीं बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। - अनुज पराशर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed